बुखार से प्रभावित रोगियों की सँख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी

लखनऊ।माल क्षेत्र में बुखार से प्रभावित रोगियों की सँख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी होती जा रही है। जिससे स्थानीय सीएचसी पर अपार भीड़ पहुंच रही है। वहीं छह दर्जन बुखार प्रभावित रोगियों की डेंगू और टाइफाइड की जांचों की प्रक्रिया भी पूरी की गयी।
वर्तमान में माल सीएचसी पर साढ़े पांच सौ से सात सौ तक मरीजों की आमद होरही है जबकि चार सौ लगभग पुराने मरीज प्रति दिन पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब डेढ़ सौ मरीज केवल बुखार से प्रभावित पहुंचते हैं। जिनकी चिकित्सकों द्वारा ड़ेंगू और टाइफाइड के लिये जांच स्वीकृत की जा रही है। इनमें शनिवार को 16 बुखार पीड़ित रोगियों की डेंगू की और 56 बुखार पीड़ित रोगियों की टाइफाइड सम्बन्धी जांच के लिये रक्त सेम्पल लिये गये हैं।
सीएचसी के एलटी राकेश कुमार ने वताया कि बहत्तर लोगों के सेम्पल लिये गये हैं ।जिनके सेम्पल से डेंगू और टाइफाइड की जांच कर जानकारी की जयेगी। तभी बुखार होने के कारण का पता चल पायेगा। वर्तमान में एक माह में लगभग आधा दर्जन डेंगू और टाइफाइड से प्रभावित मरीजों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button