सुल्तानपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद सुल्तानपुर जिले की मतदाता सूची में भारी कटौती दर्ज की गई है। जिले में कुल 3,16,947 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जो कुल मतदाताओं का 17.19 प्रतिशत है। SIR से पहले सुल्तानपुर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 18,43,789 थी। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति इस प्रकार थी।
- 187 इसौली: 3,55,365
- 188 सुल्तानपुर: 3,80,951
- 189 सदर: 3,48,220
- 190 लम्भुआ: 3,75,634
- 191 कादीपुर: 3,83,619
वहीं, SIR के बाद 06 जनवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 15,26,842 रह गई है। संशोधित सूची में विधानसभा वार मतदाता इस प्रकार हैं।
- 187 इसौली: 2,93,102
- 188 सुल्तानपुर: 2,95,213
- 189 सदर: 2,94,456
- 190 लम्भुआ: 3,21,982
- 191 कादीपुर: 3,22,089
SIR के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह कटौती मृत, स्थानांतरित, दोहरे और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने के कारण हुई है। ड्राफ्ट सूची पर दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

