पेनल्टी शूटआउट में 11वीं वाहिनी सीतापुर को हरा 35वीं वाहिनी लखनऊ बनी विजेता

  • 27वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने पेनल्टी शूटआउट में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को 5-4 से हराकर जीती ट्रॉफी

लखनऊ। 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के फुटबॉल मैदान पर आयोजित 27वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 का समापन शुक्रवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने 1-1 गोल कर मैच ड्रॉ कराया, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में 35वीं वाहिनी लखनऊ ने 5-4 से जीत हासिल की और विजेता बनी।

वहीं इससे पहले सुबह दूसरा सेमीफाइनल में 11 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर और 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के बीच खेला गया जिसमें सीतापुर की ओर शानदार प्रदर्शन करते हुए हादी हसन ने दो गोल दागकर टीम को 2-0 से जीताकर फाइनल में पहुंचा दिया था।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ स्थित फुटबॉल ग्राउंड पर हुआ। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में हादी हसन के एक गोल की मदद से 11वीं वाहिनी सीतापुर ने 1-0 की बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ में 35वीं वाहिनी लखनऊ के आबिद सिददीकी ने एक गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दोनों टीमों के बीच तक आखिरी तक एक राेमांचक मुकाबला चला। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में 35वीं वाहिनी लखनऊ ने 11वीं वाहिनी सीतापुर को 5-4 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की ली।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के प्रदीप कुमार राय को तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब 11वीं वाहिनी सीतापुर के हादी हसन को दिया गया।

Related Articles

Back to top button