Thursday, February 19, 2026
More

    जनसभा में ब्राह्मण समाज की एकता अखंडता सुदृढ़ करने प्रण लिया

    लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अहमामऊ स्थित बालाजी लॉन में राविवार को ब्राम्हण परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए जनसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर राम केवल मिश्र,कमल, संगठन मंत्री अरविन्द मिश्र, राजकीय अधिवक्ता, उच्च न्यायालय सहित अनेक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय वरिष्ठ , युवा ब्राह्मण जनों द्वारा सहभागिता की गई।

    जनसभा का प्रारम्भ भगवान परशुराम का दीप प्रज्ज्वलित के उपरांत विगत दिनों कश्मीर में आतंकियों द्वारा की गई जघन्य हत्याओं की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया गया। जनसभा में अनेकों विद्वजनो द्वारा अपने संगठन एवं देश की एकता, अखंडता की चर्चा करते हुए ब्राह्मण समाज की एकता पर विचार प्रकट किए। वक्ताओं द्वारा जनसभा को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज की एकता अखंडता सुदृढ़ करने प्रण किया गया।
    जनसभा के आयोजन में मुख्य रूप से देवी शरण त्रिवेदी, मोना” प्रदीप द्विवेदी, मुरली शंकर बाजपेई व कृष्ण कुमार त्रिपाठी, प्रमोद द्विवेदी (मुन्ना) तथा अर्जुनगंज क्षेत्र व आसपास के निवासियों की भूमिका सराहनीय रहीl जन सभा का संचालन राष्ट्रीय कवि अशोक कुमार पाण्डेय (अनहद) द्वारा की गई। अनहद जी ने अपनी कविता के माध्यम से भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। जिसे सुनकर लोगो ने खूब तालियां बजाई।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular