Monday, February 9, 2026
More

    महिला एसीटी : जापान को 2-0 से हराकर भारत फाइनल में, चीन से होगा मुकाबला

    राजगीर । भारत ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत का सामना फाइनल में चीन से होगा, जो रविवार को राजगीर में खेले जाएगा।

    पहले तीन क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद, भारत ने आखिरी क्वार्टर में दो गोल किए। नवनीत कौर ने 48वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर भारत का पहला गोल किया, जबकि लालरेम्सियामी ने 56वें मिनट में सुनेलिटा टोप्पो के बेहतरीन पास पर दूसरा गोल किया।

    भारत को पूरे मैच में 16 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन इनमें से कोई भी गोल में तब्दील नहीं हो सका, जो कोच हरेंद्र सिंह के लिए चिंता का विषय हो सकता । हालांकि, आखिरी क्वार्टर में सटीक फिनिशिंग ने भारत को जीत दिलाई।

    दूसरी ओर, चीन ने मलेशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले क्वार्टर में 10वें मिनट में देंग किउचैंन के गोल से चीन ने बढ़त बनाई और फिर दूसरे क्वार्टर में लगातार दो गोल करके 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली। फैन युंक्सिया और तन जिनजहांग ने क्रमशः 17वें और 23वें मिनट में गोल किए।

     

    RELATED ARTICLES

    Most Popular