ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते

  • इंडिया ओपन ताइक्वांडो कप-2023 में ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी ने  5 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य  सहित 10  पदक जीत अपना दबदबा कायम रखा।

लखनऊ। ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने मनाली (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित इंडिया ओपन ताइक्वांडो कप प्रतियोगिता -2023 में  उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए  5 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य  सहित 10  पदक जीत अपना दबदबा कायम रखा।

हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा मनाली के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के इंडोर हाल में गत 29 व 30 जून 2023 को आयोजित इंडिया ओपन ताइक्वांडो कप में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह सभी खिलाड़ी लखनऊ में  अतुल यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह जानकारी  निदेशक व मुख्य प्रशिक्षक अतुल यादव ( निदेशक ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी) ने दी।

पदक विजेता इस प्रकार हैं:-

क्योरगी इवेंट
स्वर्ण : अनुभव तिवारी (सब जूनियर, 28 किग्रा भार वर्ग)
रजत: ध्रुव रावत (सब जूनियर, 28 किग्रा वर्ग भार वर्ग)
कांस्य: विशेष रावत ( सब जूनियर, 37 किग्रा भार वर्ग)

पूमसे इवेंट
स्वर्ण : श्रेयांश नायक, मयंक तिवारी, ध्रुव रावत, शिवम राणा।
रजत : अक्षज वर्मा, अनुभव तिवारी, देव द्विवेदी।

Related Articles

Back to top button