Saturday, June 14, 2025
More

    भारत तिब्बत सहयोग मंच की 26वीं स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन, पर्यावरण सुरक्षा व तिब्बत की आजादी पर चर्चा

    लखनऊ। भारत तिब्बत सहयोग मंच की 26वीं स्थापना दिवस के अवसर पर शुभम गेस्ट हाउस में अवध प्रांत स्तरीय एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, तिब्बत की आजादी तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारतीय सेना का मनोबल ऊंचा बनाए रखने तथा चीन को आर्थिक मोर्चे पर कमजोर करने की रणनीतियों पर भी गंभीर मंथन हुआ।

    गोष्ठी की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष अजय पांडे ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के.पी. मिश्र, प्रांत महामंत्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रांत उपाध्यक्ष आर. एन. शुक्ला, डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री युवा विकास सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ श्री शांतनु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल, युवा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अंकुरलता समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर कार्य योजना पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही समाज में पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु भगवान भोलेनाथ के प्रिय बिल्वपत्र वृक्ष का रोपण भी किया गया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular