लखनऊ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल में चल रही T20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने स्मृति मंधाना के 82 और जेमिमा रॉड्रिक्स के 59रनों की बदौलत 20 ओवर में 177 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने रनों का पीछा करते हुए एशले गार्डनर के 57 रनों के बावजूद 9 विकेट पर 159 रन बना ही बना सकी। इस तरह से भारत ने 17 रनों से मैच जीत लिया। अब भारत को तीन वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलना है।

