लखनऊ। डीपी वर्ल्ड एशिया कप राइजिंग स्टार विमेंस टूर्नामेंट के पहले सेमी फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम को हारा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
पहले बॉलिंग करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान राधा यादव 19 रन पर 4 विकेट की अगुवाई में श्रीलंकाई महिला टीम को 20 ओवर में 119 रनों पर रोक दिया। इसके बाद भारत में ब्रिंद्रा दिनेश और कप्तान राधा यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जीत के लक्ष्य को 13.3 ओवर में ही प्राप्त कर लिय।
दूसरा सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश ए और पाकिस्तान ए महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। जिसकी विजेता टीम रविवार को भारत से फाइनल में भिड़ेगी। ये मुकाबला एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।

