Sunday, February 22, 2026
More

    इंडियन इलेवन ने नेहरा अकादमी को 6 विकेट से किया पराजित

    लखनऊ। 31वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग 2025–26 (डिवीजन ‘बी’) के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबले में इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से पराजित किया। यह मुकाबला टॉस ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी की टीम 24 ओवर में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आशीष चौधरी (34 रन) और शुभम केशव शुक्ला (27 रन)ने संघर्ष किया। इंडियन इलेवन की ओर से कृष्णा यादव ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम ने 23.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। मयंक दुबे ने शानदार नाबाद 58 रन की पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब ने महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular