
राज्यसभा के उपनेता प्रमोद तिवारी ने इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी डॉ.एसपी सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया
प्रतापगढ़ (रानीगंज)। राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी मंगलवार को लच्छीपुर में इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी डॉ एसपी सिंह पटेल के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने लच्छीपुर पहुंचे।
प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इस सरकार ने कफन के कपड़ों पर भी टैक्स लगा दिया। 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई चरम पर हो गई।।गैस सिलेंडर, पेट्रोल महंगा हुआ,नौजवानों को नौकरी नहीं, अग्निवीर में भर्ती किया गया,उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी। भाजपा सरकार ने आप की जेब से पैसा निकाल कर अडानी,अंबानी को दिया।
भाजपा सरकार के खिलाफ जो भी बोलता है उसके खिलाफ ईडी,सीबीआई लगाकर उसे जेल भेज दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने जो कहा है वह करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कहला की धरती का विशेष योगदान था। प्रतापगढ से पंडित जवाहर लाल नेहरू का बहुत लगाव था।
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी कहला आई थी। प्रमोद तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी को भी घेरा और कहा कि कोई विकास नहीं किया है। कहा कि जिस तरह से बेसहारा जानवर फसल चट कर दे रहे हैं,उसी तरह भाजपा प्रत्याशी को भी चट कर दे।
https://twitter.com/pramodtiwari700/status/1792899312143499297?t=ZGmIv3IzTHMWBfOBo5nGtg&s=19
इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी डॉ एसपी सिंह पटेल को विजयी बनायें। सपा प्रत्याशी डॉ.एसपी सिंह पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद वासियों को कभी निराशा नहीं मिलेगी।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, शकील अहमद, बृजेन्द्र मिश्र,डॉ. वीके सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भैया राम पटेल,महेंद्र यादव,इंद्रानन्द तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ल समेत लोग मौजूद रहे।



