यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

लखनऊ।आगामी त्यौहारो को लेकर रेलवे स्टेशन चारबाग़ पर संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चला कर यात्रियों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।

यह भी पड़े-राज्यपाल के साथ लंच करने पहुंचे झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चे

रेलवे स्टेशन चारबाग़ पर जीआरपी/आरपीएफ टीम के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर प्लेटफार्म,ट्रेन,वेटिंग हॉल व अन्य स्थानो पर की गई संघन चेकिंग कर यात्रियों को जागरूक किया गया।आगामी त्यौहार दीपावली पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन चारबाग व लखनऊ जक्शन में जीआरपी/आरपीएफ की पुलिस टीम व डॉग स्क्वायड टीम/बम निरोधक दस्ता द्वारा रेलवे स्टेशन चारबाग़ में प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग आदि स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।

यह भी पड़े-विदेशी यात्रियों को निशाना बनाकर टप्पेबाजी करने वाले गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पुलिस ने यात्रियों के सामान की जांच के साथ उन्हें लावारिस वस्तु के बारे में भी जागरूक करके बताया कि कोई भी लावारिस वस्तु न छूए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा कंट्रोल रूम 112 पर दें। चेकिंग अभियान में प्रभारी चारबाग/ चौकी इंचार्ज व आरपीएफ के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button