
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए चल रहे टाटा आईपीएल 2025 के शेष मैचों को स्थगित करने का निर्णय लिया है। टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम और स्थलों की घोषणा, संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के साथ व्यापक मूल्यांकन के बाद, समय रहते की जाएगी।



