आदर्श व्यापार मंडल की ईश्वरीय दयाल कॉमप्लेक्स इकाई का हुआ गठन

 गुरदीप सिंह अध्यक्ष चुने गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में शनिवार देर शाम पुराने एवं प्रसिद्ध ईश्वरीय दयाल कॉमप्लेक्स, गौतम बुद्ध मार्ग में इकाई का गठन किया। इस दौरान क्षेत्र के व्यापारियों की बड़ी बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में सर्वसम्मति से व्यापारियों ने ईश्वरीय दयाल कंपलेक्स नवगठित इकाई में सरदार गुरदीप  सिंह -अध्यक्ष, मंत्री  के पद पर जगदीश कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,दीपक (सोनू गांधी ),वीरेंद्र कुमार सिंह- उपाध्यक्ष , योगेंद्र सिंह- महामंत्री, विनोद यादव -कोषाध्यक्ष, नितिन गर्ग, हर्ष गुप्ता, संजय कुमार, निपुन कालरा-संयुक्त मंत्री चुने गए।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने चुनी गई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए व्यापारियों की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने, सकारात्मक रहने तथा संघर्ष करने के लिए सदैव तैयार रहने को कहा
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान में व्यापारियों के सामने बहुत चुनौतियां आ गई हैं। व्यापार करने की शैली और पद्धति भी बदल रही है। ग्राहकों के रुझान में भी परिवर्तन आया है, ऐसे में व्यापारियों को अपने आप को अपने व्यापारिक स्थल को लगातार ग्राहकों की अपेक्षा के अनुरूप परिवर्तित करते रहना होगा तथा  सरकार की नीतियों पर भी अपनी पैनी निगाह रखनी होगी।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों की हर समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है तथा कंधे से कंधा मिलाकर हर समय संघर्ष करने को तैयार है उन्होंने कहा संगठित ,जागरुक, सकारात्मक रहने
एवं संघर्ष करने से कोई भी समस्या ऐसी नहीं जिसका समाधान ना हो सके उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी
 इस अवसर पर व्यापारियों ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button