काल व्हाइट ने 55 रन से दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ। योजनंद ग्राउंड पर खेले गए स्व नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 सर ट्रॉफी” के लीग मुकाबले में काल व्हाइट ने काल मैरून को 55 रन से हरा दिया। बारिश के कारण मैच 25 ओवर से घटाकर 10 ओवर कर दिया गया, और लक्ष्य को 81 रन कर दिया गया था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए काल व्हाइट ने निर्धारित 10.2 ओवर में 80 रन बनाए। शौर्य मुकेश ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 31 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।अन्य प्रमुख बल्लेबाजों में रूद्रवीर विक्रम ने 19 गेंदों पर 05 रन और सूर्याग्या सिंह ने 9 गेंद में 5 रन बनाए जबकि आरव सिंह ने 3 गेंदों पर बिना कोई रन बनाकर नाबाद रहे। काल मैरून की गेंदबाज़ी में अमित मिश्रा ने एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी काल मैरून की टीम 10 ओवर में मात्र 25 रन ही बना सकी। सनभव कन्नौजिया(01) और शौर्य सिंह (07) जल्दी आउट हो गए, जबकि बाकी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए।काल व्हाइट की ओर से गेंदबाज़ी में शौर्य मुकेश ने 1 ओवर बिना कोई रन दिए दो विकेट लिए,अथर्व पाल को एक विकेट मिला साथ ही बाकी गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाज़ी की।

Related Articles

Back to top button