Sunday, December 7, 2025
More

    कलयुगी पोते ने ले ली अपनी ही दादी की जान

    लखनऊ। एक कलयुगी पोते ने अपनी दादी की जान ले ली। इस पोते ने बीच-बचाव करने आये पिता पर हमला कर दिया। निगोहा थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की घटना में दादी के पेंशन की रकम न देने के चलते पोते ने वारदात को अंजाम दिया।

    उसके हमले से बुज़ुर्ग दादी शीतला देवी की हत्या से मोहल्ले में कोहराम मच गया जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पिता सुरेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हत्या की वारदात के बाद से हत्यारोपी फरार है।

     

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular