Sunday, February 8, 2026
More

    संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं : केशव प्रसाद मौर्य

    लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैम्प कार्यालय, सात -कालिदास मार्ग पर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देने वाले, सामाजिक परिवर्तन के महानायक, परमज्ञानी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सन्त रविदास के समता, करुणा और मानवता के उपदेश आज भी समाज को समानता और नैतिक उत्थान की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।
    श्री मौर्य ने संत शिरोमणि सतगुरु श्री रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि उनके विचार कालातीत, सार्वभौमिक और समाज को दिशा देने वाले हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular