सात्विक-चिराग को खेलरत्न, शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

नयी दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को वर्ष 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जायेगा जबकि वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पैरा एशियाई खेलों की चैम्पियन तीरंदाज शीतल देवी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में नौ जनवरी को आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी।

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली समिति ने जिन नामों की अनुशंसा की थी उसकेआधार पर भारत की नंबर एक बैडमिंटन पुरूष युगल टीम चिराग और सात्विक को सर्वाेच्च खेल सम्मान खेलरत्न देने का फैसला किया गया। इसकेअलावा 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जायेगा जिसमें वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तैंतीस वर्षीय तेज गेंदबाज शमी शामिल हैं। भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में आॅस्ट्रेलिया से हार गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button