खेलों इंडिया विंटर गेम्स : लखनऊ के आरिज़ हसन ने जीता कांस्य पदक

लखनऊ ।लखनऊ के आरिज़ हसन ने गुलमर्ग मे आयोजित खेलों इंडिया विंटर गेम्स प्रतियोगिता में आइसस्टॉक के टीम गेम्स में कांस्य पदक जीता।  ये प्रतियोगिता 10 से 14 फरवरी तक गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) के आइस रिंग में आयोजित की गई। इससे पहले आरिज़ हसन ने नर्वीं राष्ट्रीय आइसस्टॉक प्रतियोगिता-2023 में एक स्वर्ण सहित 3 पदक जीते थे।
खेलों इंडिया विंटर गेम्स प्रतियोगिता में आरिज़ हसन की इस सफलता पर आइसस्टॉक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी, चेयरमैन सर्वेश गोयल, सचिव किरन कश्यप तथा लखनऊ आइसस्टॉक एसोसिएशन के सचिव मो. नदीम सहित सैयद कमर नसीम, राजेश वर्मा, रीता यादव तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी अब्दुल रहमान रजत सिंह तथा अन्य ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के  लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button