Thursday, February 19, 2026
More

    लखनऊ जिला यूथ एथलेटिक्स टीम चयनित

    लखनऊ। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय लखनऊ जिला यूथ (अंडर-18) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के माध्यम से लखनऊ जिले की यूथ एथलेटिक्स टीम का चयन किया गया।

    लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि चयनित लखनऊ जिला टीम आगामी 1 व 2 मार्च, 2025 को लखनऊ में होने वाली यूपी स्टेट वार्षिक यूथ (अंडर-18) एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि जिला चैंपियनशिप में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का लखनऊ टीम में चयन किया गया है।

    लखनऊ टीम में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-

    • बालक जैवलिन थ्रो :- दीपक शमार, अभय कुमार।
    • बालिका जैवलिन थ्रो :- जूली, प्रीति।
    • बालक लांग जंप :- कुणाल सिंह, साहिल अरोरा।
    • बालक 110 मी.बाधा दौड़ :- विनय सिंह।
    • बालक पांच किमी.वाक :- अभय कुमार।
    • बालक 400 मी.दौड़:- अमन यादव, सचिन।
    • बालिका 400 मी.दौड़:- कोमल यादव, खुशी कुमारी।
    • बालक एक किमी. :- अखिलेश कुमार, अभय।
    • बालिका एक किमी.:- प्रीति यादव, मोनिका होरो।
    • बालिका लांग जंप :- आशिका।
    • बालक शॉटपुट :- वेद पाण्डेय, सत्यम मौर्या।
    • बालक डिस्कस थ्रो :- वेद पाण्डेय, सत्यम मौर्या।
    • बालक 100 मी.दौड़:- मंथन सिंह, श्रेष्ठ सिंह।
    • बालिका 100 मी.दौड़:- खुशी कुमारी, शमां बानो।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular