लखनऊ सब जूनियर तैराकी टीम का ट्रायल 11 जून को

लखनऊ। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लखनऊ मंडल की टीम की तैराकी के चयन के लिए 11 जून को कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के स्वीमिंग पूल में जिला व मंडलीय ट्रायल होंगे।दोनों ट्रायल एक ही दिन में होंगे। लखनऊ सब जूनियर टीम में 10 बालक और 10 बालिका और जूनियर में 20 बालक और 20 बालिका खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं मंडलीय टीम में चयन के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को यूआईडी नंबर देना होगा।

बालक-बालिका जूनियर ग्रुप के ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच यानि साल 2007 से 2009 के बीच जन्म होना चाहिए।वहीं सब जूनियर ग्रुप के ट्रायल में खिलाड़ियों की उम्र 10 से 11 वर्ष के बीच यानि साल 2013 और 2014 के मध्य होनी चाहिए। बताते चले कि समन्वय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर, जूनियर बालक और बालिका तैराकी प्रतियोगिता सिद्धार्थ नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 से 23 जून तक होंगे।

Related Articles

Back to top button