लखनऊ यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 974 लोगों का आज ई-चालान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 974 लोगों का आज ई-चालान किया।पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 383 ,तीन सवारी बैठाने पर 42 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए चालान 172  और गलत दिशा में चलने वाले 71 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 95 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों में 80 से अधिक लोगों के चालान किए गये । इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर चार लाख 24 हजार 700 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button