Wednesday, February 18, 2026
More

    अलीगंज के सेक्टर-क्यू में बड़े धूमधाम से मनायी गई मंगल पाण्डेय की जयंती

    लखनऊ। 1857 की क्रांति के महान अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती पर लखनऊ के अलीगंज स्थित मंगल पाण्डेय पार्क सेक्टर-क्यू में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अमर शहीद मंगल पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. बोरा ने अपने संबोधन में मंगल पाण्डेय द्वारा 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई अग्रणी भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि मंगल पाण्डेय का अद्वितीय साहस, पराक्रम और देशभक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, सतीश वर्मा, लखनऊ महानगर कार्यसमिति के सदस्य एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, वर्तमान मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, रमन निगम, शैलेन्द्र मौर्य, कार्यक्रम संयोजक व पार्षद मान सिंह यादव, पूर्व पार्षद बृजकिशोर पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता के.पी. मिश्र, अवधेश सिंह, विशाल श्रीवास्तव, माला निगम आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पलाश के पौधे का भी रोपण किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की और कहा कि देशभक्ति का एक रूप प्रकृति की रक्षा भी है।

     

    RELATED ARTICLES

    Most Popular