जिला पंचायत सदस्य सहित कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Manoj Kumar Yadav 

 लखनऊ। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला अध्यक्ष के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला कार्यालय में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी के समक्ष जिला पंचायत सदस्य रेनू भारती के साथ कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों एवं मजदूरों की है। भारतीय जनता पार्टी देश हित में कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी इस मौके पर शामिल हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता गौतम, पुष्कर गौतम एवं रामचंद्र भास्कर, राजकुमार, रेनू सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button