नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया है। उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द की गई है। लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वे केरल के वायनाड से सीट से संसद थे। राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया। प्रियंका ने लिखा कि देश का पैसा लूटने वालों का भाजपा बचाव कर रही।जो लोग इस पर सवाल उठा रहे उनपर मुकदमे लादे जाते है।
वहीं,राहुल गांधी की संसद सदस्यता खारिज होने के बाद अब कांग्रेस के नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी में विरोध जाहिर करते हुए कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने पर राहुल गांधी जी को षड्यंत्र के तहत पहले सजा में फंसा गया उसके बाद सदस्यता खारिज की हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं, राहुल गांधी जी की सदस्यता खारिज होने के खिलाफ हम कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे।
नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr
ललित मोदी घोटाला- 425 Cr
मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Crजिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है?
जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं।क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 24, 2023
भाजपा भी भ्रष्टाचारियों समर्थन करती है। दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी सच बोल रहे हैं, उन्होंने संसद में अडानी से संबंधित मुद्दा रखा था। खरगे ने कहा कि क्या ये गलत है। आज राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा। इसका मतलब क्या है। लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया जा रहा है। ऐसे ही चलता रहा तो इस देश में एक दिन तानाशाही आ जाएगी।
राहुल गांधी सच बोल रहे हैं, उन्होंने संसद में अडानी से संबंधित मुद्दा रखा। क्या ये ग़लत है? आज राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा। इसका मतलब क्या है?…लोकतंत्र को ख़त्म करने का काम किया जा रहा है। ऐसे ही चलता रहा तो इस देश में एक दिन तानाशाही आ जाएगी: कांग्रेस के राष्ट्रीय… pic.twitter.com/dQg1ZQMC58
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023