Wednesday, October 22, 2025
More

    मन्त्री एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मन्त्री एके शर्मा ने ने उत्तर प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि ज्ञान, अध्यात्म, सृजन और संस्कार से परिपूरित प्रभु श्रीराम और भगवान कृष्ण की जन्म स्थली से पावन बना उत्तर प्रदेश राज्य आज अपने 76वें स्थापना दिवस पर गर्वित है। इस अवसर पर हम सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हैं।

    https://twitter.com/aksharmaBharat/status/1882638646316294457

    उन्होंने ने कहा प्रधानमंत्री मोदी  के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य आज आधुनिक भारत में तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों से प्रदेशवासियों को न केवल समृद्धि का लाभ मिल रहा है, बल्कि राज्य की पहचान भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह विकास का पहिया निरंतर गति पकड़ता रहे और उत्तर प्रदेश का हर कोना समृद्धि और खुशहाली से भर जाए। प्रदेशवासियों को नमन और शुभकामनाएँ!

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular