- डब्ल्यू डब्ल्यू बी के आयोजकों ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी से की मुलाकात
- मंत्री नन्दी ने कहा इस आयोजन से भारत की वर्षों पुरानी कुश्ती को मिलेगा प्रोत्साहन
लखनऊ। भारत में पहली बार 24 जनवरी 2026 से आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय फ्रीस्टाइल रेसलिंग शो “रणभूमि 1.0 क्लैश ऑफ बाहुबलीज (डब्ल्यू डब्ल्यू ब्ल्यू बी) के पोस्टर का उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर अनावरण किया।
डब्ल्यू डब्ल्यू ए के चेयरमैन मार्क बील, हेवीवेट चौंपियन टाइगर रफ्ता, एसोचौम के सह-अध्यक्ष श्री हसन याकूब और डब्ल्यू डब्ल्यू बी के संस्थापक राज सिंह इस दौरान मौजूद रहे। मंत्री नन्दी ने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
आयोजकों ने मंत्री नन्दी को बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 24 जनवरी 2026 से आयोजित होने जा रहे ‘द क्लैश ऑफ बाहुबलीज में दुनिया के दिग्गज पहलवान, फ्रीस्टाइल रेसलिंग सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे।
क्रिस मास्टर्स (अमेरिका), जो ई. लीजेंड (कनाडा), ग्रेट अलोफा (समोआध्अमेरिका), कार्लिटो (प्यूर्टो रिको), जुबरी (दक्षिण अफ्रीका), काउबॉय जे. स्टॉर्म (अमेरिका), टी. जे ट्रेमर (दक्षिण अफ्रीका) और कई अन्य विदेशी स्टार पहलवान शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य की खेल भावना और नई ऊर्जा को समर्पित है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। औद्योगिक विकास के साथ ही खेल संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
अब यूपी और खासतौर पर लखनऊ, खेल प्रतिभाओं का केंद्र बनता जा रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि आज की रेसलिंग भारत की प्राचीन कुश्ती परम्परा का ही एक रूप है। इस तरह के आयोजन से युवाओं में कुश्ती के खेल को लेकर रूची बढ़ेगी। वहीं कुश्ती को प्रोत्साहन मिलेगा।



