Saturday, July 12, 2025
More

    नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री एखलाक व सुखदेव बने उपाध्यक्ष  

    •  आज करेंगे निगम कर्मियों की लम्बित मांगो/समस्याओं पर वार्ता
    •  नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की कार्यकारिणी समिति की आवश्यक बैठक में हुआ निर्णय

    लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की कार्यकारिणी समिति की आवश्यक बैठक शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित संघ कार्यालय में हुई। संघ के महामंत्री राम अचल की 5 मई को असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद रिक्त हुये पद पर महामंत्री पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। बैठक संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में हुई ।

    कार्यकारिणी समिति की इस बैठक में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने सभी सदस्यो/पदाधिकारियों से विचार कर सहमति दी। महामंत्री के पद की दावेदारी के लिए पदाधिकारी/सदस्य की कोई दावेदारी की। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने कर्मचारी/संस्था एवं संघ हित में कर्मठ/ईमानदार एवं संस्था/कर्मचारी हितार्थ साथी पद के लिए आपसी सहमत पर चुनाव कर सहमति बनाया जाना तय किया।

    उपाध्यक्ष के महामंत्री पद ग्रहण करने के बाद रिक्त उपाध्यक्ष पद के लिये अर्जुन यादव, संगठन मंत्री ने सुखदेव यादव के नाम का प्रस्ताव दिया। सदस्यो ने एक स्वर में अपनी सहमति दी। संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा की सहमति उपाध्यक्ष पद पर सुखदेव यादव के नाम की घोषणा की गई। संरक्षक रामचन्दर यादव एवं अध्यक्ष आनन्द वर्मा उपस्थित सभी सदस्यों/पदाधिकारियों ने अपने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सुखदेव यादव को माला पहना कर स्वागत किया गया।

    नव निर्वाचित, महांमत्री एखलाक एवं सुखदेव यादव, उपाध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार जताया। कर्मचारी/संस्था हित के लिये कार्य करने का विश्वास दिलाया। हमे चुना हैै। हम सभी का विश्वास हमेशा बनाये रखगे। उन्होने कहा कि हम सभी ने मिलकर हमेशा कर्मचारी/संस्था हितार्थ कार्य किया गया है और भविष्य में भी निरन्तर करते रहेंगे।
    नव निर्वाचित महामंत्री एखलाक और उपाध्यक्ष सुखदेव ने यादव ने दोपहर 1 बजे शनिवार 21 जून को निगम के कर्मचारियों की लम्बित मांगों व समस्या के सम्बन्ध में भी संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में बैठक की घोषणा हुई।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular