Wednesday, October 22, 2025
More

    प्रवासी भारतीय दिवस में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता

    लखनऊ। इंदौर में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में लखनऊ के 03 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अजीत कुशवाहा, शुभम मिश्रा, रोहित कुमार कश्यप को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया है।यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर  08 से 10 जनवरी के मध्य इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एवं समापन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रथम दिन युवाओं पर आधारित होगा जिसकी थीम ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ होगा। इस सत्र में अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवकों साथ प्रवासी भारतीय युवा भी सम्मिलित होंगे।

    पढ़ें : भेड़िए के जैसा दिखने के लिए  

    राष्ट्रीय युवा पुरस्कार संघ, उत्तर प्रदेश के महासचिव रोहित कश्यप ने बताया कि देश के विकास में भारतवंशियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्‍येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है।  इसी दिन वर्ष 1915 में महात्‍मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्‍वदेश लौटे थे। इसमें अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष, युवा कार्यक्रम एवं खेल केंद्रीय मंत्री, विदेश मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और अलग-अलग दूतावासों के उच्च अधिकारी सम्मिलित होंगे। उत्तर प्रदेश के 04 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जिसमे जनपद औरैया से नेहा कुशवाहा भी शामिल हैं।
    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular