विश्व पर्यावरण पखवाड़ा दिवस पर लखनऊ स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

लखनऊ।विश्व पर्यावरण पखवाड़ा दिवस पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने लखनऊ स्टेशन पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में एन.टी.पी.सी. एवं रेलवे के पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (ENHM) विभाग के सहयोग से यात्रियों को स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विश्व पर्यावरण पखवाड़ा दिवस 22 मई से 05 जून तक  मनाया जायगा।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को दैनिक जीवन में साफ-सफाई बनाए रखने की महत्ता, उसके स्वास्थ्य पर प्रभाव और “स्वच्छ भारत मिशन” के मूल उद्देश्य से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, प्लास्टिक थैलों के स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया, ताकि प्लास्टिक प्रदूषण को रोका जा सके और पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक स्थायी जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों व रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग और प्रेरित करने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button