Monday, June 16, 2025
More

    हेलमेट पहना कर दिलाई यातायात नियमों की शपथ

    1090 चौराहे पर आम जन जागरूकता अभियान

    लखनऊ। यातायात माह के दौरान (हेलमेट लगाओ जान बचाओ) की तर्ज पर 1090 चौराहे पर आम जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बगैर हेलमेट यात्रा कर रहे लोगों को रोक कर उन्हें जागरूक किया गया। इसके साथ उन्हें हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
    पुलिस आयुक्त के निर्देशन में एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के पर्यवेक्षण में “यातायात माह के अवसर पर यातायात जागरूकता एवं नियमों का पालन कराये जाने के उद्देश्य अभियान चलाया गया। जिसमे हेलमेट का प्रयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों को हेलमेट वितरण का कार्यक्रम 1090 चौराहे पर किया गया।

    हेलमेट का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया

    इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात ने कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसे दो पहिया वाहन चालक जिनके द्वारा अपने हेलमेट को हाथ में ले जाते एवं स्कूटी की डिग्गी में रखकर ले जाते हुए रोका गया तथा उनको दो पहिया वाहन पर हेलमेट धारण करने के महत्व को समझाते हुए सदैव हेलमेट का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनना खुद उनकी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। सड़क हादसों में अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। यातायात नियमों का पालन करने से वह अपने और दूसरों का जीवन सुरक्षित रख सकते हैं।

    हेलमेट पहनने की शपथ

    उक्त कार्यक्रम में समाज सेवी संस्था के सौजन्य से दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर सदैव हेलमेट पहनने की शपथ दिलाते हुए आम जनमानस में यातायात जागरूकता माह का प्रचार-प्रसार कराया गया।
    उक्त कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात के अतिरिक्त अजय कुमार,अपर पुलिस उपायुक्त यातायात सुजीत कुमार दूबे, सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात राधे श्याम सिंह, यातायात निरीक्षक सुशान्त गोल्फ सिटी विपिन कुमार पाण्डेय, यातायात निरीक्षक गोमतीनगर हरिकेश कुमार आर्या, यातायात निरीक्षक हजरतगंज एवं अन्य यातायात पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular