chemical factory में हुए विस्फोट में एक की मौत, दो गर्भवती महिलाएं समेत घायल

लखनऊ। चिनहट के तिवारी गंज स्थित रामस्वरूप केमिकल फैक्ट्री chemical factory के बायलर में देर रात विस्फोट हो गया। जिससे फैक्ट्री में मौजूद एक मजदूर की की मौत हो गयी। वहीं दीवाल के पास में नहा रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कई अन्य लोग भी घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया।  वही chemical रिसाव से कई किलोमीटर के एरिया में दहशत फैल गई। गैस की तेज  महक से लोगों की आंखें नहीं खुल पा रही  हैं। वही स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि कई अन्य मजदूर अंदर फैक्ट्री में काम करे थे। वहीं पुलिस ने किसी को भी फैक्ट्री के आसपास खड़े होने से मना कर दिया है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि रामस्वरूप chemical factory की अपट्रान चौकी के पास एक यूनिट बनी हुई है। जहां पर कुछ बीते साल पहले गैस रिसाव से लोगों में दहशत फैल गई थी। जिसकी जांच की गई थी। वही इसकी दूसरी यूनिट तिवारीगंज में बनी हुई है। जहां देर शाम करीब 8:00 बजे अचानक बॉयलर में तेज विस्फोट हो गया। जो छत को उड़ाते हुए अगल-बगल के घरों में जा गिरा। जिससे फैक्ट्री में मौजूद एक मजदूर शेरू सिंह निवासी जनपद फतेहपुर की मौत हो गयी। जबकी गर्म लोहे और अन्य सामान गिरने से फैक्ट्री के बगल में निर्मित मकान में नहा रही दो महिलाएं साबिर उम्र 20 वर्ष व सकीना उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसमें साबीरा 7 माह की गर्भवती बताई जा रही है। वहीं सकीना भी गर्भवती बताई जा रही है। धमाके के दौरान वहां आसपास रहने वाले कई अन्य लोग भी जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।वही दोनों महिलाओं की हालत गंभीर देखते उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button