होमगार्ड मुख्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

लखनऊ। होमगार्ड मुख्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उ0प्र0 के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री 22 जुलाई को प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे एवं 05 करोड़ पौधे 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगाये जायेंगे।

यह भी पड़े-युवाओं को नशे का लती बना रहा तस्कर साथ लाख की चरस के साथ गिरफ्तार
श्री प्रजापति ने इस अवसर पर कहा कि आज विभिन्न किस्म के 100 से अधिक पौधे लगाये गये। इसके माध्यम से पर्यावरण को हरा-भरा रखने में सहयोग मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग ने विगत वर्ष लगभग 05 लाख पौधरोपण किया था। इस वर्ष विभाग ने इससे अधिक पौधे लगाये जाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

यह भी पड़े- जन समस्या के कार्यों में ढिलाई न बरती जाए – नगर विकास मंत्री 
श्री प्रजापति ने कहा कि होमगार्ड जवान अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे। उन्होंने जवानों को निर्देश दिये कि पौधरोपण के साथ ही उनकी देखभाल भी करें। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की, कि अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन में सरकार का सहयोग करें। पेड़-पौधे एवं जल संरक्षण वर्तमान समय का सबसे ज्वलन्त मुद्दा है।
इस दौरान अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने भी पौधरोपण किया एवं लोगों से पर्यावरण को बचाने एवं बनाये रखने की अपील की। साथ ही डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button