Thursday, February 19, 2026
More

    ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण सहित 6 पदक

    लखनऊ। प्राची पाल व मृत्युंजय त्यागी के स्वर्ण पदकों सहित ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने कानपुर में गत 24 से 26 मई 2025 तक आयोजित 22वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूपी की ओर से चुनौती पेश करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत व 1 कांस्य पदक जीते।

    कानपुर बार एसोसिएशन के इंडोर स्पोर्ट्स हाल में आयोजित इस चैंपियनशिप में आठ राज्यों के 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनके बीच कड़ी चुनौती के बीच चैंपियनशिप में कैडेट व्यक्तिगत पुमसे में मृत्युंजय त्यागी और जूनियर व्यक्तिगत पुमसे में प्राची पाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

    रजत पदक विजेताओं में सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में एनी श्रीवास्तव (10 वर्ष) व वैष्णवी कुशवाहा (पीवी ग्रुप) और जूनियर व्यक्तिगत पुमसे में नैंसी रहे। कांस्य पदक कैडेट व्यक्तिगत पुमसे में अविरल गुप्ता को मिला। वर्तमान में यह पदक विजेता खिलाड़ी आशियाना स्थित जोनल पार्क में आकांक्षा विश्वकर्मा से ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

    यह जानकारी अकादमी के निदेशक व मुख्य प्रशिक्षक अतुल यादव ने देते हुए बताया कि इस ओपन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं उत्तराखंड ने पहला व राजस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular