प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन और उनके आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को “जननायक” बताते हुए कहा कि ठाकुर ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। जननायक ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। जननायक ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को हुआ था और उनका निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था। उन्हें उनकी सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों के कारण बिहार में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व माना जाता है। पिछले साल भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था। ठाकुर ने विशेष रूप से समाज के वंचित वर्गों के लिए कई योजनाएं शुरू की और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया।



