Thursday, January 22, 2026
More

    प्रधानमंत्री मोदी यूपी में आज करेंगे इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन

    नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में होने जा रहे सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का बुधवार को वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यहां जारी बयान में कहा कि खेल महाकुंभ बस्ती और पड़ोसी क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और करियर के रूप में खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करने की एक पहल है।

    इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी बस्ती जिले में होने जा रहे सांसद खेल महाकुंभ 2023 का 18 जनवरी को दोपहर बाद एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे।

    सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन बस्ती के लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी 2021 से कर रहे हैं। सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के पहले चरण का आयोजन 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2022 के बीच किया गया था। खेल महाकुंभ में कुश्ती, कबड्डी, खो खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया जाता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular