Tuesday, June 3, 2025
More

    अपनों की बेरुखी से बदहाल जीवन जी रहे कैदियों को कारागार मंत्री ने बांटे कपड़े

    लखनऊ। जेल में अपने अपराधों की सजा काट रहे कैदियों की बदहाल हालत को देखकर कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने समाजसेवी संस्थाओं की मदद से कपड़ों का वितरण कराया। जिससे कैदियों की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने रोते हुए मंत्री को धन्यवाद दिया।

    यह भी पड़े-होमगार्ड जवानों की समस्या का तत्काल करे निराकरण-धर्मवीर प्रजापति
    बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह अपने गृह जनपद में प्रवास के दौरान उन्हें कैदियों के रहन-सहन के बारे में जानकारी मिली थी। आगरा के जेल अधीक्षक ने उनको बताया था कि उनकी जेल में करीब डेढ़ सौ ऐसे कैदी बंद है,जिनसे मिलने ना तो कोई रिश्तेदार आता है, नहीं उनका कोई मित्र। जिनके पास पहनने के लिए भी कपड़े नहीं है। वह बहुत ही मुश्किल से फटे हुए कपड़ों में बदहाली की जीवन जी रहे हैं।

    यह भी पड़े- प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों से जुड़ेगा परिवहन निगम

    इस बात की जानकारी लगते ही कारागार मंत्री ने समाजसेवियों की मदद से जेल में बंद कैदियों के लिए कपड़ों का बंदोबस्त कराया।जिसमें से उन्होंने 50 सेट कपड़े खुद की तरफ से उपलब्ध कराए, बाकी 100 सेट कपड़े उन्होंने समाजसेवियों की मदद से उपलब्ध कराए। इसके बाद उन्होंने कारागार में जाकर कैदियों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया और कपड़े बांटे।

    यह भी पड़े- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी होंगे उच्च सुविधाओं से लैस
    कैदियों ने बताया कि वह रोज नहाने के दौरान अपने कपड़ों को धोते हैं और सुखाते हैं। इस दौरान वह नग्न अवस्था में ही कुछ लपेटकर कपड़ों के सूखने का इंतजार करते हैं। जिसके बाद वह उसे पहनकर खाना खाते हैं और सो जाते हैं। मंत्री ने कारागार के अधिकारियों के निर्देशित किया उन सभी कैदियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए,जिनके अपने परिजनों से या मित्रों से कोई संबंध नहीं है।जो अकेलेपनसे अपना जीवन जी रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular