पुष्कर सिंह धामी को कायस्थ मित्र गौरव सम्मान से सम्मानित

लखनऊ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार लखनऊ आगमन पर पुष्कर सिंह धामी को कायस्थ समाज कल्याण महासभा ने सम्मानित किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यूटन किशोर सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लखनऊ आगमन पर उनको शॉल उड़ाकर और कायस्थ मित्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व सूचना आयुक्त वीरेंद्र सक्सेना समेत संजीव उर्फ बिंदु माथुर, नितेश मलिक समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। श्री सक्सेना ने बताया कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है जिसकी वजह से उत्तराखंड में काफी प्रगति हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button