Saturday, December 13, 2025
More

    विराज खंड में बने अर्फोडेबल भवनों के खुलेंगे पंजीकरण

    लखनऊ। गोमती नगर के विराज खंड में बने 32 भवनों व 33 दुकानों का कायाकल्प होगा। 33 दुकानों के ऊपर बैंक्वेट हॉल बनाया जाएगा। नये साल पर भवनों का पंजीकरण खोलने की तैयारी है जबकि दुकानों को नीलामी में शामिल किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने मंगलवार को इसके निर्देश दिये हैं।

    उन्होंने परिसर का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया नये साल में इनके पंजीकरण खोले जायेंगे। इससे पहले यहां हाल व बाहर की दीवार को सुदृढ़ीकरण किया जाना है। उपाध्यक्ष ने उक्त सम्पत्तियों से सम्बन्धित पत्रावलियों के बारें में जानकारी मांगी। अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि निर्मित 32 भवनों की गणना कराई जा चुकी है, जबकि 33 दुकानों की गणना के लिए गणना विभाग को पत्र भेजा है।

    उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवनों के बाहर मरम्मत, रंगाई-पुताई, पानी सप्लाई व जल निकासी के लिए कार्य शुरू कराया जाये। उपाध्यक्ष ने वहां निर्मित 33 दुकानों का मुआयना किया। जहां दुकानों की पार्किंग बनी मिली। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक पंक्ति में बनी दुकानों की छतों को मिलाकर ऊपर बैंक्वेट हॉल बनाने का प्रस्ताव बनाया जाए।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने वहां बने चबूतरों के सम्बन्ध में निर्देश दिया कि गणना उपरान्त चबूतरों के निस्तारण नियमानुसार किये जाने हेतु सम्पत्ति विभाग को विवरण उपलब्ध कराया जाये। ट्रामा सेंटर लखनऊ में 31 दिसंबर को पहुंचे कई घायल

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular