जनता और सरकार को बड़ी राहत, UPPCL कर्मचारियों का हड़ताल ख़त्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चल रहे UPPCL कर्मचारियों का (UPPCL employees end strike) हड़ताल खत्म  हो जाने से जनता और सरकार को बड़ी राहत मिली है। मंत्री एके शर्मा के साथ हुई लंबी वार्तालाप के बाद संघर्ष समिति ने एलाना किया। एके शर्मा ने सभी कर्मियों से अपील की है कि सभी अपने अपने कार्य स्थल पर जाकर अपनी जिम्मेदारी संभाले। साथ ही उन्होंने कहा है कि आंदोलन के दौरान कर्मचारियों पर जो भी कार्रवाई हुई है सभी को वापस लिया जाएगा। यू पी पी सी अल के चेयरमैन को निर्देश दिया गया। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस आंदोलन को वापस लिया गया है। ऊर्जा मंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि मांग को जल्द पूरा किया जायेगा।

 

मंत्री एके शर्मा जी ने आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान UPPCL कर्मचारियो के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा। और इसके लिए उन्होंने चेयरमैन को निर्देशित भी किया कि अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे FIR हो, निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो, इसे शीघ्र ही वापस लिया जाएगा। हड़ताल कि वजह से बिजली आपूर्ति में बाधा पहुंचने कि वजह से प्रदेश में UPPCL पावर कॉरपोरेशन ने 16 अधिशाषी अभियंता, अवर अभियंता और एसडीओ को निलंबित कर दिया था और तीन हजार से अधिक संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। हड़ताल वापसी के ऐलान के साथ ही ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी बिजली सप्‍लाई ठप हो उसे जल्‍द से जल्‍द शुरू किया जाए।

 

टैग,

UPPCL 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button