सड़क पर थूकने वालों से वसूला 56 हजार रुपये जुर्माना

लखनऊ। शहर की सुन्दरता बनाए रखने के लिए नगर निगम थूकना मना है। अभियान चला रहा है। इसमें थूकने, गंदगी करने, खुले में टॉयलेट करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में 82 लोगों को सड़क पर थूकने पर 56 हजार रुपये जुर्माना वसूला। नगर निगम की ओर बताया गया कि जोन एक में छह लोगों का चालान किया गया।

तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जोन दो में दो लोगों से 350 रुपये, जोन तीन में 10 लोगों से 150, जोन चार में 12 लोगों से 1200, जोन पांच में नौ लोगों से 1350, जोन छह में 18 लोगों से 38 हजार रुपये वसूले गए। जोन सात में 16 लोगों से नौ हजार 9850 रुपये 2473 रुपये नगर निगम ने वसूले। इसी तरह जोन आठ हजार वसूल किये गए। उधर, नगर निगम प्रर्वन दलों ने शनिवार को जोन दो, जोन छह में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया।

राजाबाजार वार्ड में केजीएमयू, ट्रॉमा सेंटर होते साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर तक अभियान चला। यहां 35 अस्थायी अतिक्रमण जै ठेला, फ्लैक्स, स्टूल आदि जब्त किए गए। जोन छह मे सीतापुर बाईपास से अन्धे की चौकी तक अभियान चला। इस दौरान 42 अस्थायी अतिक्रमण हटाकर 57 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button