सार स्पोर्ट्स ग्रुप ने 118 रनों से दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ। तीसरे अंडर-25 करीम चिश्ती मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सार स्पोर्ट्स ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिजीत सिन्हा क्रिकेट अकादमी को 118 रनों से हराया। यह मुकाबला डी.डी. सिंहानिया ग्राउंड में खेला गया, जिसमें प्रिंस चौधरी के ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सार स्पोर्ट्स ग्रुप ने 40 ओवर में 178 रन बनाए। टीम की ओर से प्रिंस चौधरी (51 रन, 27 गेंद) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। अभिनय सिंह (35 रन), सचिन चौहान (20 रन), और दया शंकर (25 रन) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। अभिजीत सिन्हा क्रिकेट अकादमी की ओर से आदित्य प्रताप सिंह ने 4 और आयुष तिवारी ने 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिजीत सिन्हा क्रिकेट अकादमी की टीम 39 ओवरों में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवम तिवारी (29 रन), देवेन शर्मा (24 रन) और आदित्य पी. सिंह (21 रन) ने संघर्ष पूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। सार स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से प्रिंस चौधरी और कुमार अभिनव ने दो-दो विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button