Wednesday, August 20, 2025
More

    प्रशासनिक अनदेखी के चलते सैदापुर चौराहा जाम में तब्दील

    लखनऊ। प्रशासनिक अनदेखी के चलते माल इटौजा रोड पर सैदापुर चौराहा जाम जोन में तब्दील हो गया है। चाऊमीन के स्टाल लगाकर आधी सड़क को कब्जाये रहते है। वही डग्गामार वाहनों व व्यापरियो द्वारा किये गये अतिक्रमण ने मुख्य मार्ग की सूरत तब्दील करदी है।
    चौराहे पर फल व चाउमीन के स्टाल ने आधी सड़क पर ही कब्जा कर लिया है। इन्ही स्टालो के बीच कईँ वाहन सवारी भरते रहते है। वसूली व बेगारी के चक्कर में पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं करती है। परिवहन विभाग का कोई कर्मचारी इस क्षेत्र में कभी नही आता है।
    स्थानीय व्यावसायी हरिनाम सिंह यादव ने बताया कि चौराहे पर कोई ऐसी जगह नही है जो अतिक्रमण की जद में न हो,बीच चौराहे से तिराहे पर कोई पुलिस कर्मी न होने से यहाँ पर भीषण जाम आये दिन लगा रहता है। जिससे एम्बुलेंस आदि एमरजेंसी जैसे वाहनों को क़स्बा पार करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
    स्थानीय निवासी अंकित यादव बताते है कि ईट भट्ठों के ट्रक ट्रैक्टर  से ऐसा जाम लग जाता है कि पूरे इलाके  की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। | जिससे वहां पर रह रहे हम लोगो का आम जन जीवन अस्तव्यस्त हो जाता है|प्रभारी निरीक्षक शमीम खां ने बताया कि चौराहो पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है।रोड सकरी व वाहनों के आवागमन होने से जाम की समस्या बन जाती है।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular