सरस्वती बालिका विद्या मंदिर विद्यालय ने वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

लखनऊ। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेक्टर आई जानकीपुरम विद्यालय में प्रथम वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  माननीय अवधेश सिंह मुख्य अभियोजन अधिकारी लखनऊ,अध्यक्ष यतीन्द्र कुमार शर्मा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती ,प्रेरक हेमचंद्र ( क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती उपस्थित  रहें ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष  मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम में विद्यालय की कोषाध्यक्ष उमा व्यास एवं भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक राजेंद्र बाबू जी , भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री श्री हरेंद्र  श्रीवास्तव जी , विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री श्री जय प्रताप सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही ।
विद्यालय के वार्षिक उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम , विभिन्न होली उत्सव के दृश्य वृंदावन की होली, मसाने की होली , नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा चंदा मामा को शादी का निमंत्रण पर   नृत्य  , श्री रामचंद्र जी के संपूर्ण जीवन को प्रदर्शित करती हुई झांकियां  , नृत्य , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक, स्वच्छ भारत का सपना नाटक आदि  नन्हे-मुन्ने भैया बहनों द्वारा प्रस्तुत किया गया। समस्त कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक शरद जैन जी, प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा तिवारी की अध्यक्षता  एवं मार्गदर्शन में  हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक , अध्यापिका  उपस्थित रहे ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button