Tuesday, June 3, 2025
More

    बिहार से तस्करी कर लाये सात नाबालिगों को चारबाग स्टेशन पर कराया मुक्त

    लखनऊ। संयुक्त रूप से चलाये गये अभियान में बिहार से तस्करी कर ले जाये जा रहे सात नाबालिगों को चारबाग स्टेशन पर मुक्त करा कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
     पुलिस उपाधीक्षक रेलवे संजीव कुमार सिन्हा ने बताया की मुखविर खास सूचना मिली कि चार व्यक्ति ट्रेन नं. 15279 पूरबिया एक्सप्रेस से सात नाबालिक बालकों को बालश्रम के लिए लेकर जा रहे है। जिस पर जीआरपी, आरपीएफ, AHTU व बचपन बचाओ आन्दोलन के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार के नेतृत्व में  पूरबिया एक्सप्रेस कोच संख्या डी-4, व एस-3 प्लेटफार्म संख्या 06 रेलवे स्टेशन चारबाग पर छापा मारकर सात पीडितों को बरामद किया गया।
    कर चार आरोपी मो0 शमीम अहमद निवासी लोकहा पुलिस थाना लोकहा जनपद मधुबनी राज्य बिहार,राज किशोर कुमार निवासी तमकुल्हा पो0 महोलिया थाना जतिया जनपद सुपौल राज्य बिहार,छोटू सादा निवासी जगतपुर बरेल थाना सुपौल जनपद सुपौल राज्य बिहार समेत अजय कुमार निवासी तमकुल्हा पो0 महोलिया थाना जतिया जनपद सुपौल राज्य बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया।
    अभियुक्तगण उपरोक्त एक शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो मानव तस्करी जैसे अपराध कारित करते हैं, इनकी गिरफ्तारी से निश्चित रूप से आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी ।

    नाबालिकों का
    01-  12 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधेपुरा राज्य बिहार।
    02-  13 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधेपुरा राज्य बिहार।
    03-  16 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधेपुरा राज्य बिहार।
    04-  14 वर्षीय बालक निवासी जनपद सुपौल राज्य बिहार
    05-  16 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधुबनी राज्य बिहार।
    06-  11 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधेपुरा राज्य बिहार
    07-  12 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधेपुरा राज्य बिहार ।
    गिरफ्तार कर्ता टीम का विवरण
    01-कृष्ण प्रताप शर्मा सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी बचपन बचाओ आन्दोलन लखनऊ
    02- उ0नि0 मोहित  AHTU
    03- उ0नि0 संतोष कुमार यादव थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ
    04- उ0नि0 पवन कुमार जीआरपी चारबाग लखनऊ
    05- का0 आशीष कुमार
    06- ललित कुमार यादव सहायक परियोजन आन्दोलन
    चन्दा गुप्ता  सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी
    07- उ0नि0 मोहित कुमार आरपीएफ
    08- उ0नि0 बलराम मीणा आरपीएफ
    09- हे0का0 अमरनाथ  आरपीएफ
     10- का0  वीरेन्द्र यादव आरपीएफ
    RELATED ARTICLES

    Most Popular