राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन ने सोमवार को राजभवन में अपने पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस राजेन्द्रन ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।

समारोह की शुरुआत में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यपाल से शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ कराने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी नियुक्ति अधिसूचना एवं शपथ ग्रहण वारंट का वाचन किया।

इस गरिमामय अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न जनप्रतिनिधि, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, वरिष्ठ अधिकारी, अधिवक्ता एवं मुख्य न्यायाधीश श्री राजेन्द्रन के परिजन उपस्थित रहे।

शपथ समारोह में न्यायपालिका की गरिमा, संविधान के प्रति निष्ठा और न्यायिक सेवा की प्रतिबद्धता का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

Related Articles

Back to top button