युवाओं को नशे का लती बना रहा तस्कर 7 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार

लखनऊ। स्टेशनों के आसपास घूम कर युवाओं को नशे का लती बना रहे आरोपी को जीआरपी की टीम ने चारबाग से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से करीब सात लाख रूपए कीमत की तीन किलो अवैध चरस बरामद की गई है। पुलिस पकडे गए अन्तर्राज्यीय गिरोह के सदस्य के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे संजीव कुमार सिन्हा ने बताया की युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए रेलवे स्टेशनों के आसपास नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नशे का कारोबार करने वाले तस्करों की तलाश में पुलिस की टीमें में जुटी हुई है।
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी चारबाग धर्मेंद्र सिंह को सफलता हाथ लगी है। निरीक्षण के दौरान उ0नि0 सुधीर कुमार राठी ने नन्हे अंसारी निवासी मिर्जापुर, महसी थाना घरपा जनपद पूर्वी चम्पारन राज्य बिहार को प्लेटफार्म संख्या 6/7 का अन्तिम छोर बाराबंकी साइड से गिरफ्तार कर लिया गया।
बिहार से लाकर करता है तस्करी 
प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी चारबाग धर्मेंद्र सिंह ने बताया की अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो अवैध चरस की तस्करी करता है। जो चरस को अवैध रूप से बेतिया बिहार से ट्रेन से लेकर आया था। इसे लखनऊ मे बेचने की फिराक मे था। जिस की टीम में कई और लोग शामिल है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार साथियों की तलाश में टीमों को रवाना किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button