सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मलिहाबाद पहुंच चखा आम का स्वाद, बोले वाह  

लखनऊ। मलिहाबाद में पद्मश्री कलीमुल्लाह खान की नर्सरी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आम खाने पहुँचे। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी भी उनके साथ थे। जिसकी जानकारी पर दर्जनों सपा कार्यकर्ता पद्मश्री की नर्सरी पर पहुँच गए।अखिलेश ने दशहरी आम का स्वाद चखा और उन्होंने मलिहाबादी दशहरी आम की तारीफ करते हुए कई किस्मों के आम की कलम बनाने के लिए कलीमुल्लाह खान की प्रशंसा की।

यह भी पड़े- अवध शिल्प ग्राम में होगा आम महोत्सव का आयोजन, उत्कृष्ट बागवानों व निर्यातकों को किया जाएगा सम्मानित

कार्यकर्ताओं से बात करते हुए बताया कि जब से भाजपा की सरकार बनी है,तब से अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है और महिला अपराध इतना बढ़ गया है कि लोग इतने दिनों में ही इस सरकार से परेशान हो गये हैं।उक्त बातें मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मलिहाबाद में पद्मश्री कलीमुल्लाह खान के यहां आम की दावत का स्वाद चखने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा।

yah bhi pade- दोना-पत्तल बनाने वाले कारीगरों को मुफ्त मशीन के साथ मिलेगा सहयोग

प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस सपा के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है।आम जनता परेशान है महंगाई चरम पर है सब्जियों के भाव आसमान छू रहे है।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख काकोरी राजबाला रावत सपा नेता सीएल वर्मा सोनू कनौजिया शन्नू खा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button