भाजपा महिला की प्रदेश अध्यक्ष विभिन्न जनपदों मे प्रवास कर पदाधिकारियों के साथ बैठक

अशोक सिंह 

लखनऊ।आगामी विधान सभा चुनाव की सरगर्मी धीरे धीरे जोर पकड़ने लगी है । विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर जारी है । उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार पुन: बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बूथ विजय अभियान के तहत सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भाजपा महिला की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य द्वारा 15 से 20 सितंबर तक विभिन्न जनपदों मे प्रवास कर महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव मे जीत सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की मीडिया प्रभारी डा. रीना उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य द्वारा 2022 के आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत बूथ विजय अभियान के तहत प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों के हिसाब से प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । इसी क्रम मे प्रथम प्रवास  15 सितंबर को गोरखपुर  16 सितंबर को अयोध्या महानगर 17 सितंबर को प्रयागराज 18 को मथुरा 19 सितंबर को हापुड़ तथा अंत मे 20 सितंबर को नोयडा मे प्रवास के दौरान महत्व पूर्ण विंदुओं पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button