जहरीले कीड़े के काटने से छात्र की मौत

लखनऊ । मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छात्र को सोते समय किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया परिजन आनन-फानन उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के घुसौली गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र विजय कुमार बीती शुक्रवार रात भोजन करने के बाद वह रोजाना की तरह अपने बिस्तर पर लेट गया। देर रात लगभग 2 बजे उसे किसी जीव ने काट लिया राहुल जोर से चिल्लाया राहुल की आवाज सुनकर परिजन इकट्ठा हो गए और उसे उपचार के लिए तत्काल मलिहाबाद सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद छात्र की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। राहुल की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button